उत्तर प्रदेशलखनऊ

मैनपुरी में डिंपल यादव ने दो लाख 21 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्‍मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार डिंपल ने 5,98,526 मत हासिल किया, जबकि उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले।

बसपा उम्मीदवार शिव प्रसाद यादव को 66,814 मत से संतोष करना पड़ा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 2019 में इस सीट पर भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 94,389 मतों के अंतर से पराजित किया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद, डिंपल ने 2022 के उपचुनाव में भाजपा के रघुराज शाक्य को 2.88 लाख मतों के अंतर से हराया था। यह सीट 1996 से सपा के पास है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button