उत्तर प्रदेशलखनऊ

ज्ञान के आदान-प्रदान पर सहयोग समझौते के लिए क्रोएशिया के प्रतिनिधियों से हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ द्वारा जैग्रेब विश्वविद्यालय, क्रोएशिया तथा प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों व बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के मध्य कृषि शोध व शिक्षा के ज्ञान के आदान-प्रदान के संबंध में सहयोग समझौते हेतु क्रोएशिया से आये प्रतिनिधि मण्डल के साथ एक साझा बैठक का आयोजन दिनांक 17 जुलाई, 2023 को होटल हयात, रेजीडेन्सी, गोमतीनगर, लखनऊ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मा. मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही द्वारा की गई।

उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि बैठक में जैग्रेब विश्वविद्यालय, क्रोएशिया प्रतिनिधि मण्डल के  इविका कृसिक, अधिष्ठाता, कृषि संकाय (धर्मपत्नी श्रीमती मारिंका कृसिक के साथ); उप अधिष्ठाता अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिस क्रिस्टीना किजक तथा उप अधिष्ठाता विज्ञान मिस क्लॉडिया स्टैन्को कारोविक द्वारा प्रतिभाग किया। बैठक में सम्मानीय अतिथि बलदेव सिंह औलख,  राज्य मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान; डा. के.वी. राजू, आर्थिक सलाहकार,  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; डा. देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान; डा. राजशेखर, कृषि सचिव, उत्तर प्रदेश; डा. संजय सिंह, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी; डा. बिजेन्द्र सिंह, कुलपति, कृषि एवं प्रो. वि.वि., अयोध्या; डा. के.के. सिंह, कुलपति, कृषि एवं प्रो. वि.वि., मेरठ; डा. एम.के. पाण्डेय, कुलपति बुदेलखण्ड विश्वविद्यालया;  अजय कुमार द्विवेदी, विशेष सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश शासन एवं इस कार्यक्रम के समन्वयक डा. विजय कुमार यादव, निदेशक शोध, कृषि एवं प्रो. वि.वि., कानपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

क्रोएशिया से आये प्रतिनिधि मण्डल को कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़ का भ्रमण कराया गया। इस साझा बैठक में जैग्रेब विश्वविद्यालय, क्रोएशिया तथा प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों व बुंदेलखण्ड वि.वि., झांसी में ज्ञान के आदान-प्रदान के संबंध में सहयोग समझौते के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा रणनीति तैयार की गई। इस संबंध में जैग्रेब विश्वविद्यालय, क्रोएशिया से एम.ओ.यू. किये जाने की कार्यवाही की जानी प्रस्तावित है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button