उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान: संचारी रोग एव दिमागी बुखार पर नियंत्रण हेतु तैयारी प्रशिक्षण

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर। माह अप्रैल में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तैयारी प्रशिक्षण डुमरियागंज ब्लॉक की आंगनबाड़ियों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में आयोजित किया गया। डॉ श्रवण तिवारी अधीक्षक द्वारा सभी को बताया कि 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा तथा 17 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा हीट रिलेटेड इलनेस से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

वही बी एम सी यूनिसेफ शोएब अख्तर द्वारा सभी आंगनबाड़ियों के द्वारा अपने क्षेत्र में समस्त कुपोषित अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनको उचित आहार उपलब्ध कराना तथा आवश्यकता होने पर पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार हेतु रिफर कराने पर जोर दिया। टीकाकरण से उदासीन परिवारों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करके टीकाकरण कराने में सहयोग करने का निवेदन किया।

बीसीपीएम वीरेंद्र यादव द्वारा आंगनबाड़ियों का सहयोग किया करो सत्र पर सक्रिय रुप से करने को कहा साथ ही वजन मशीन जो लिस्ट इन्फैंटोमीटर रखने पर जोर दिया। आशा कार्यकर्ती द्वारा संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में संपादित की जारी समस्त गतिविधियों को ग्रह भमण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सभी को बताया गया। अभिमुखीकरण में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संतोष आंगनबाड़ी लीलावती, गीता देवी, कमरुन्निसा ,आसमा खातून, साधना देवी, आरती यादव ,शबाना परवीन, विजयलक्ष्मी, सत्यभामा, मौजूद रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button