उत्तर प्रदेशदेवरिया

जिलाधिकारी ने किया मिनी इण्डस्ट्रियल इस्टेट, पथरदेवा का निरीक्षण

  • उद्योग न लगाने वाले 42 इंडस्ट्रियल प्लॉटों के स्वामियों को प्लाट आवंटन निरस्त करने की नोटिस देने का दिया निर्देश —

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट, पथरदेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल इस्टेट के विकास के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 1990 में स्थापित इससे औद्योगिक आस्थान में कुल 44 फैक्ट्री/कारखाने स्थापित करने के लिए 18 उद्यमियों को प्लॉटों का आवंटन किया गया था। किंतु, वर्तमान समय तक महज 2 औद्योगिक केंद्र ही स्थापित हुए हैं और वे भी आज निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस उद्देश्य से प्लॉटों का आवंटन किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट में उद्योग नहीं लगाने वाले 42 प्लॉटों के भू-स्वामियों को आवंटन निरस्त करने का नोटिस दिया जाएगा। ये प्लॉट नए निवेशकों को उपलब्ध कराये जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार जनपद की औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में 2.33 करोड रुपए की लागत से औद्योगिक आस्थान, पथरदेवा में विकासात्मक कार्य कराए जाएंगे, जिसमें औद्योगिक आस्थान की बाउंड्री, नाली निर्माण, सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था शामिल है। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button