उत्तर प्रदेशऔरैया

जिलाधिकारी ने यमुना मैया की आरती व पौधारोपण कर सफाई अभियान में सहभागिता की

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति व वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के अमृत महोत्सव अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत रविवार को यमुना तट पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पी0 सी0 श्रीवास्तव व कार्यक्रम आयोजक के रूप में जिला वन अधिकारी विमल कुमार सिंह मौजूद रहे, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों, महिला शाखा तुलसी व वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका हृदय से अभिनंदन किया।

आयोजन के अंतर्गत विशिष्ट अतिथि विमल कुमार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। यमुना तट पहुंचकर जिलाधिकारी ने यमुना मैया की पूजा अर्चना करने के उपरांत घंटा घड़ियाल के साथ पतित पावनी यमुना मैया की आरती उतारी। इसके बाद योगाभ्यास के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि योग जीवन की अमूल्य निधि है। दैनिक कार्यों में योग को हिस्सा बनाने पर लोग तमाम बीमारियों से बचकर अपने जीवन को खुशहाल व प्रश्न निश्चित रख सकते हैं, जबकि योगाचार्य विशाल दुबे व योगाचार्य मिथुन मिश्रा द्वारा योगाभ्यास हास्य योग के साथ संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि ने यमुना तट पर लंबी आयु व सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पीपल आदि कई पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि पौधों से ही हम जीवों को प्राणवायु मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने अंत्येष्टि स्थलों पर विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित 139वें श्मशान घाट सफाई अभियान में सहभागिता की। यमुना मैया को प्रणाम व यमुना जल से आचमन कर मैया का आशीर्वाद ग्रहण किया। कहा कि यह जीवन के अंतिम सत्य का पवित्र स्थल है। सभी को अपना जीवन काल पूर्ण कर यहां पर आना है। उन्होंने विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित जनहित के कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, वन विभाग के रेंजर व वन दरोगा, निरीक्षक महिला शाखा तुलसी की समस्त सदस्य आदि यमुना मैया के तीन सैकड़ा सेवादार मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button