उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें: जिलाधिकारी

  • जनपद में  01 से 30 अप्रैल तक  चलेगा एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 15  से 30 अप्रैल  तक चलेगा दस्तक अभियान

सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,दस्तक अभियान एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग से बचाव हेतु  01 से 30 अप्रैल  तक को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी  संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  संजीव रंजन ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में  01 से 30 अप्रैल तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 15  से 30 अप्रैल  तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल बनाने में अपना सहयोग करेगे। संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,पंचायत में विशेष साफ-सफाई तथा फांगिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी.के.अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुल 10 विभिन्न विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से नगर विकास, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,उद्यान विभाग एवं सूचना विभाग शामिल रहेंगे। दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुल पांच प्रकार की सूचनाएं घर-घर भ्रमण के दौरान प्राप्त करेंगी तथा उन्हें ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 ए0के0झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एम0पी0सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत, तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button