उत्तर प्रदेशबस्ती

जिलाधिकारी ने आठ अधिकारियों का वेतन रोका

बस्ती। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में अनुपस्थित पाए जाने पर आठ अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में 10:30 बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया और इसमें जिला प्रोवेशन, जिला समाज कल्याण, अधिशासी अभियंता आरईडी, जिला गन्ना, अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय एवं तृतीय, उपायुक्त उद्योग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी कि यदि अनुपस्थिति का कारण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के उच्च अधिकारियों को संदर्भित किया जाएगा।

इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार अधिकारियों को तहसील दिवस में प्रातः 10:00 बजे से दो बजे तक उपस्थित रह कर लोगों की समस्याओं को सुनना है तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना है। यह अधिकारी 10:30 बजे तक तहसील दिवस में उपस्थित नहीं पाए गए थे।

उप जिलाधिकारी ने नौ अधिकारियों को दिया नोटिस

इसी तरह उप जिलाधिकारी अतुल आनंद ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में अनुपस्थित पाए जाने पर नौ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसील दिवस में 10:30 बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। इसमें एमओआईसी रामनगर एवं सल्टौआ गोपालपुर, गन्ना निरीक्षक, सहायक अभियंता आरईडी, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खण्ड, सहायक अभियंता विद्युत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सल्टौआ एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि रामनगर अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि कारण स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में आप द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहें। उक्त के संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर भेजना सुनिश्चित करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button