उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने लखनऊ में किया शहर के प्रमुख वाटर बॉडीज का निरीक्षण

लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ शहर के प्रमुख वाटर बॉडीज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम सीजी सिटी वेटलैंड के निर्माणधीन कार्यों के संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि वेटलैंड के वॉक-वे का 250 मीटर सिविल कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है साथ ही मौके पर वाच टावर और घाट का सिविल कार्य होते पाया गया। उन्होंने शेष कार्य को गुणवत्तापूर्ण व तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने एलडीए के टेक्निकल बीइंग व संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीजी सिटी में किए जाने वाले सौंदर्यकरण के कार्यों की टेंडरिंग बिना विलंब किए हुए निर्धारित समयावधि में कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। अगर निर्धारित समयावधि में टेंडरिंग का कार्य अपूर्ण मिला तो संबंधित के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सभी कार्यों की टेंडरिंग हो जानी चाहिए साथ ही अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।

उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने उद्ययन झील-1, उद्ययन झील-2 एल्डिको कॉलोनी साउथ सिटी में झीलों के निर्माणधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झीलों के उक्त स्थानो पर वृक्षारोपण, बेंच व हाई मार्क्स लाइटो का कार्य भी ससमय करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि झीलों के निर्माणधीन कार्यों में मेंन पावर और मशीनों की बढ़ोतरी करते हुए युद्ध स्तर पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने  कार्यदाई संस्था AMT विल्डर्स के ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि झीलों के निर्माणधीन समस्त कार्य 1 महीने में पूर्ण हो जाना चाहिए नहीं तो आप की संस्था को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त ने काला पहाड़ झील (राजाजी पुरम), खरगापुर तालाब (जानकी पुरम) मोती झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मोती झील की सफाई के लिए मेंन पावर और मशीनरी की बढ़ोतरी करते हुए तेजी से सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झीलों की सफाई कराने के उपरांत ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान राजाजी पुरम एरिया के मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण मिलने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लैक टॉप की तरफ बढ़ आए हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। खरगापुर तालाब जानकीपुरम के निरीक्षण के दौरान नालियों चोक बज बजाती मिलने एवं कूड़े का ढेर मिलने पर जेडएसओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button