उत्तर प्रदेशदेवरिया

मंडल रेल प्रबंधक ने किया देवरिया भटनी सलेमपुर स्टेशन का निरीक्षण

  • भटनी के आरक्षण केंद्र व अनारक्षित टिकट काउंटर को स्थान्तरित करने का दिया निर्देश

भटनी, सलेमपुर-देवरिया। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने दिन मंगलवार को अपने गोरखपुर से वाराणसी विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण के क्रम में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अलावा भटनी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,उप मुख्य इंजीनियर(गतिशक्ति) आई सी सुभाष,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। देवरिया स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक विन्डो ट्रेलिंग निरिक्षण करते हुए भटनी जं स्टेशन पहुँचे और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

भटनी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने पार्किंग का विस्तार करने , यात्री आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट काउंटर को स्थानान्तरित करके उसके स्थान पर सामान्य यात्री वेटिंग हॉल का निर्माण करने और सेकण्ड एंट्री गेट की अप्रोच रोड को पुनः बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए सलेमपुर स्टेशन पहुँचे वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्टेशन के रख रखाव एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में निर्देश दिया। सलेमपुर के सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन की पार्किंग के विस्तार करने एवं सर्कुलेटिंग एरिया के सुन्दरीकरण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button