उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

इसरार अहमद


मिश्रोलिया-सिद्धार्थनगर। थाना परिसर मिश्रोलिया में जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना मिश्रौलिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों,कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द जांच किया जाना चाहिए । जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मिश्रौलिया का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा समाधान दिवस के दौरान अन्य अधिकारी,कर्मचारी व प्रधान संघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय , अजहरुद्दीन, प्रेम सेवा चौधरी, डॉ,अकबर पप्पू चौरसिया, राजेन्द्र गौतम, महबूब खान, अब्दुल रशीद,कुतबुल्लाह चौधरी, आदि लोग मौजूद रहें

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button