उत्तर प्रदेशबहराइच

कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए डीएम ने तैनात किए थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट


नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम को ज़ोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
शादाब हुसैन
बहराइच। जनपद प्रयागराज में घटित घटना के फलस्वरूप शासन द्वारा प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। जनपद में संवेदनशीलता के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिले को नगर व तहसीलवार 07 ज़ोन व थानावार 22 सेक्टरों में विभक्त कर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल पुलिस अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलों के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को ज़ोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोतवाली नगर के लिए अति.मजि. प्रथम, कोतवाली देहात के लिए सहा.अभि. उ.प्र.लघु उद्योग निगम, निर्माण खण्ड बहराइच, थाना दरगाह शरीफ के लिए प्र. तहसीलदार सदर, पयागपुर के लिए नायब तहसीलदार पयागपुर, रानीपुर के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, विशेश्वरगंज के लिए नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज, रिसिया के लिए नायब तहसीलदार रिसिया, कैसरगंज के लिए नायब तहसीलदार कैसरगंज, जरवलरोड के लिए नायब तहसीलदार जरवल, फखरपुर के लिए नायब तहसीलदार फखरपुर तथा थाना हुज़ूरपुर के लिए नायब तहसीलदार हुजू़रपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इन थाना क्षेत्रों के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को पुलिस सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इन सभी 11 थाना क्षेत्रों के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सुपर ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
इसी प्रकार कोतवाली नानपारा केे लिए तहसीलदार नानपारा, थाना मोतीपुर के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर), रूपईडीहा के लिए नायब तहसीलदार बलहा, कोतवाली मुर्तिहा के लिए सहा.अभि. नलकूप खण्ड नानपारा धीर विक्रम, सुजौली के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा, नवाबगंज के लिए नायब तहसीलदार नवाबगंज, बौण्डी के लिए नायब तहसीलदार तजवापुर, खैरीघाट के लिए नायब तहसीलदार शिवपुर, हरदी के लिए नायब तहसीलदार महसी, रामगांव के लिए सम्बद्ध नायब तहसीलदार सदर तथा मटेरा के लिए सहा.अभि. स.न.ख.-7 नानपारा विजय कुमार वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इन थाना क्षेत्रों के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को पुलिस सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इन सभी 11 थाना क्षेत्रों के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सुपर ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखेंगे तथा समय-समय पर शान्ति-व्यवस्था के सम्बन्ध में डीएम, सीआरओ व एडीएम को अवगत कराते रहेंगें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button