उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम संजीव रंजन ने शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए जनपद वासियों से की अपील।। एसपी अमित कुमार आनंद ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

सिद्धार्थ नगर। अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा  आज पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ मय फोर्स के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बा शोहरतगढ़ में पुलिस बूथ, इक्कावन तिराहा, प्रेम गली, रमजान गली, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, गोलघर, गड़ाकुल में पैदल गस्त कर फ्लैग मार्च किया गया । शोहरतगढ़ क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से  पैदल गश्त/भ्रमण किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस को आपस में प्रेम सौहार्द बनाये रखने हेतु शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपील की गयी ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button