उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : केजीएमयू के डॉक्टर बनेंगे रोल मॉडल, बायो मेडिकल बेस्ट मनेजमेंट की देंगे ट्रेंनिग

लखनऊ । केजीएमयू के पर्यावरण विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरअसल, केजीएमयू एक महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है, जो रोगियों की देखभाल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। कई वर्षों से चिकित्सा विश्वविध्यालय परिसर में ही जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा स्थापित की गयी है जो की सुचारू रूप से संचालित है | इस जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को डब्ल्यूएचओ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँची मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि केजीएमयू बायो मेडिकल वेस्ट मनेजमेंट का रोल माडल बनायेंगे जिस में यहाँ के डाक्टर्स और जगह के लोगो को बायो मेडिकल वेस्ट मनेजमेंट की ट्रेंनिग देंगे |
इस अवसर पर केजीएमयु के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) बिपिन पुरी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन,ग्लोबल वार्मिंग,आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। दुनियाभर में इस दिवस को मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा के साथ डा. कीर्ति श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विभाग, डा अमिता जैन, डा परवेज, एम् एस डॉ. डी हिमांशु सहित सभी विभागाध्यक्ष समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम व्यवस्था डा रेखा सचान व प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक की तैयारी, डा गीता व स्वागत संबोधन डा रीमा कुमारी तथा संचालन डा प्रज्ञा पाण्डेय द्वारा किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button