अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या-दक्षिण कोरिया के प्राचीन संबंधों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, सरकार से मिला सहयोग का आश्वासन

अयोध्या। लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने पहुंचे दक्षिण कोरिया के दो सदस्यीय डेलिगेशन ने अयोध्या और दक्षिण कोरिया के प्राचीन संबंधों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। सदस्यों के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को लेकर सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

डेलिगेशन के सदस्य में शामिल ग्लोबल डिप्लोमेट्स क्लब के सीईओ जेना चुंग और इन्वेस्टर डेटा सेंटर एंड डिफेंस प्रोजेक्ट्स हक्के रत्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन मंदिर में दर्शन पूजन किया।

डेलिगेशन के साथ अयोध्या पहुंचीं जिया मंजरी ने बताया कि इन्वेस्टमेंट समिति के आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे। इसके पूर्व भी प्रवासी भारतीयों के लिए आते रहे हैं और कल्चरल प्रोग्राम करते रहें हैं। भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते और मजबूत हों।

इसके लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। जैसा कि पूर्व काल में सूर्यरत्ना नाम की एक अयोध्या की राजकुमारी थीं, जो कि कोरिया गई थीं और वहां के राजा सुरो के साथ शादी की थी। इस पटकथा पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहती हैं।

डॉक्यूमेंट्री में रहेगी महारानी रत्ना की कहानी

जिया मंजरी ने बताया कि यह फिल्म एक वीरांगना जैसी कहानी है कि किस प्रकार से महारानी रत्ना अकेले अयोध्या से दक्षिण कोरिया पहुंचीं और राजा सुरो से शादी की। वह महिला कितनी मेधावी रही होगी इसी पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर महिलाओं को एक बड़ा संदेश दिया जाएगा। मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार से भी सहयोग का आश्वासन मिला है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button