उत्तर प्रदेशगोरखपुर

डॉ0 अशअर अली को स्वास्थ मन्त्री ने “सेवा शिखर सम्मान-2023” देकर किया सम्मानित

गोरखपुर। प्रदेश के जाने माने “हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ० अशअर अली खान को शनिवार को स्वास्थ मंत्री श्री मयँकेशवर शरण सिंह ने अवार्ड “सेवा शिखर सम्मान-2023” देकर सम्मानित किया। यह अवार्ड डॉ० अशअर को हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये दिया गया। यह कार्यक्रम खुशी फाउन्डेशन एवं दिशा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट एवं सम्मान जनक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये आयोजित किया गया था। स्वास्थ मंत्री श्री मयँकेश्वर शरण सिंह जी ने डॉ० अशअर द्वारा “हड्डी एवं जोड़ रोग” के क्षेत्र में किये गये अत्यन्त जटिल एवं चुनौतीपूर्ण आपरेशनो को सफलता पूर्वक करने की सराहना की।

डॉ० अशअर बहुत सारे जटिल आपरेशन कर चुके है। हजारों सफल जोड़- प्रत्यारोपण कर चुके डॉ० अशअर अली ने अनेकों कीर्तिमान बनाये हैं जिसमें :- प्रदेश का पहला कंधा प्रत्यारोपण, प्रदेश का पहला कोहनी प्रत्यारोपण , प्रदेश में एक साथ दोनों घुटनों का पहला प्रत्यारोपण, पूर्वाचल का पहला जांघ की हड्डी के साथ घुटना प्रत्यारोपण, पूर्वांचल का पहला रिवीजन घुटना प्रत्यारोपण , पूर्वांचल का पहला रिवीजन कूल्हा प्रत्यारोपण, पूर्वांचल का पहला असिस्ट टू पाड टेक्निक से घुटना प्रत्यारोपण, पूर्वांचल का पहला “एटयून प्रोस्थेसिस’ घुटना प्रत्यारोपण, पूर्वाचल का पहला “नान सीमेंटेड” कूल्हा प्रत्यारोपण, सौ वर्षीया दो महिलाओं के कूल्हे का सफल आपरेशन, चार बार अन्यत्र हुए असफल कूल्हा प्रत्यारोपण से खराब हुए कूल्हे का 5वीं बार में सफल प्रत्यारोपण शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button