उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य

जौनपुर : प्रदेश में सपा ने अपना दम खम दिखाया: डॉ रागिनी सोनकर

जौनपुर।  समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा और मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सरोज की जीत पर मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस विजय को उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन और सपा की बढ़ती ताकत का प्रमाण बताया। डॉ. सोनकर ने कहा कि इस जीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मनोबल गिरा है और जनता का विश्वास भी भाजपा से उठ गया है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण सफलता का श्रेय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अथक मेहनत और कुशल रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की दूरदर्शी योजना और समर्पण ने पार्टी को इस मुकाम पर पहुँचाया है। डॉ. सोनकर ने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े लोगों का भारी समर्थन मिलने से सपा की स्थिति और भी मजबूत हुई है।

इस जीत के परिणामस्वरूप, न केवल जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में सपा और इंडी गठबंधन की स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विजय से सपा को और भी प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य में पार्टी और भी मजबूत होकर उभरेगी। सपा की इस सफलता को डॉ. रागिनी सोनकर ने जनता की जागरूकता और अखिलेश यादव के नेतृत्व का प्रतिफल बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सपा और इंडी गठबंधन मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा में ले जाएंगे। सपा की यह जीत आने वाले चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बतौर स्टार प्रचारक मुझे देश के कई लोकसभा क्षेत्र में दौरा करने का अवसर मिला। सभी जगह जनमत इंडी गठबंधन के साथ दिख रहा था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button