उत्तर प्रदेशवाराणसी

कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : स्वतंत्र देव सिंह

  • कहा- संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन की मजबूती के आधार, हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बनी है। एक समय था जब लोग हम दो और हमारे दो कहकर हमारा मजाक उड़ाते थे। आज 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है। 402 सांसद और 1500 से अधिक विधायक हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन के पहले सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। संगठन संरचना में हमारी भूमिका तथा पिछले 6 वर्षो में अंत्योदयी पहल विषयक परिचर्चा में जिला पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है पहला संवाद, दूसरा सम्पर्क और तीसरा प्रवास। किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है, इसके पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता 4 चीजों पर निर्भर करती है। योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मॉनिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव (टीम स्पिरिट) होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है।

बाबतपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है। पार्टी विचार आधारित पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है। अंत्योदय से जुडा विकास हमारी प्रेरणा रही है। राष्ट्रवाद, सुशासन एवं गरीबो का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी, कोहिमा से कच्छ तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार होते लोग देख रहे है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है।

हम सबके लिए गर्व की बात है कि नरेन्द्र मोदी जैसा ईमानदार एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व हमारे देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। कोरोना काल में देश ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामाजिक रूप को भी देखा। अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो सपना पं. दीनदयाल ने देखा था, उसे साकार करने का कार्य भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button