उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर नेशनल हाईवे पर डंपर और कंटेनर की भिड़ंत, ड्राइवर की जलकर मौत

लखनऊ। सरोजनीनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दरोगा खेड़ा कानपुर रोड पर बुधवार तड़के एक डंपर और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में डंपर का केबिन बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया और शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। जिसमें डंपर ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।

हादसे की जानकारी होने पर सरोजनीनगर पुलिस फोर्स समेत फायर फाइटर की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत पर पुलिस के सहयोग से फायर फाइटर ने डंफर में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा गांव के नजदीक किसान पथ ओवरब्रिज के पास कानपुर से आ रहा कंटेनर खराब हो जाने के बाद सड़क किनारे खड़ा था। बुधवार की अल-सुबह कानपुर नगर के तेजपुर घाटमपुर निवासी डंपर ड्राइवर महेश मौरंग से भरा डंपर कानपुर से लखनऊ की तरफ आ रहा था। इसी बीच डंपर ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ही गाड़ियों की भिडंत इतनी तेज थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शॉर्ट सर्किट होने से केबिन में आग लग गई। केबिन में फंसा डंपर ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई।

हाइड्रोलिक जैक की मदद से निकला गया शव

हादसे की जानकारी होने पर सरोजनीनगर पुलिस फोर्स के अलावा फायर फाइटर की घटनास्थल में पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत कर फायर फाइटर ने हाइड्रोलिक जैक की सहायता से डंपर के केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। फिर शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्य के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रुम पर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। डंपर के केबिन में लगी आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर फाइटर की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। डंपर की ट्रेलर में टक्कर होने से डंपर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें फंसकर ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

तीन घंटे तक हाइवे पर लगा रहा जाम

इस दुर्घटना के बाद लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया और तीन घंटे तक हाइवे पर भीषण जाम लगा रहा। दुर्घटना के कारण सड़क के किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और हाइवे को जाममुक्त किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button