उत्तर प्रदेशबलिया

अमृत महोत्सव का इंतजार था अस्पताल को: दुर्गाशंकर मिश्र

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षो में जाकर मरीजों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ संजय को इस कार्य के लिए बधाई दी कि बहुत कम समय में उन्होंने अस्पताल को बहुत बेहतर बनाया है। उसके उपरांत मुख्य सचिव ने अस्पताल के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां पर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर इंस्टिट्यूट के डॉ आरके धीमन और जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट के डॉक्टर संजय के बीच एक अनुबंध पर समझौता हुआ।

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर ने इस इंस्टीट्यूट के निर्माण का सपना देखा था परंतु उनका सपना उनके जीवित रहते नहीं पूरा हो पाया।शायद अस्पताल अमृत महोत्सव काल का इंतजार कर रहा था। अब इंस्टीट्यूट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है जिसमें पांच महीने के अंदर ग्यारह हजार लोगों का इलाज हो चुका है साथ ही कैंसर पीड़ितों का भी इलाज चल रहा है। मुख्य सचिव ने परिवहन मंत्री के साथ मिलकर बीस हजार किलो लीटर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित देशों में शामिल हो जाए लेकिन मेरा पूर्ण विश्वास है कि देश इससे पहले ही विकसित देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा की देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा, प्रदेश का विकास होगा तो जनपद और गांव का विकास होगा।

अस्पताल के साथ विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज को भी मुख्य सचिव ले गोद:नीरज शेखर

पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मुख्य सचिव को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके पिता जी का सपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव के योगदान से पूरा हुआ है। इसके लिए उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। उन्होंने जिलाधिकारी बलिया को धन्यवाद दिया कि इसके लिए उन्होंने भरपूर सहयोग दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुख्य सचिव इस अस्पताल के साथ जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और स्पोर्ट कॉलेज को भी गोद ले। जिससे कि हमारे युवाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मिल सके।

चंद्रशेखर जी ने बलिया को पूरे विश्व में पहचान दिलाई: दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने बलिया का नाम पूरे विश्व में पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के सहयोग से पूर्वांचल का विकास किया है । इसका आगाज हो चुका है इस अस्पताल के निर्माण हो जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि जनपद के आसपास के सभी क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी और जननायक कैंसर इंस्टीट्यूट मिनी पीजीआई के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी बलिया रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैयर, जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार और आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त मनीष चौहान भी उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button