उत्तर प्रदेशबहराइच

ईट सेफ, हेल्दी एण्ड सस्टेनेबल का सन्देश देने में सफल रहा ईट राइट मेला

बहराइच। ईट राइट इण्डिया अभियान के तहत स्थानीय रिसार्ट में आयोजित विशाल ईट राइट मेले का महामण्डलेश्वर रवि गिरी जी महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड़ ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, महामण्डलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया मेला स्थल पर ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, कंगनी, कोदो, कुटकी और कुट्टू इत्यादि मिलेट्स आधारित सजाए गए 38 स्टालों का अवलोकन पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों से तैयार किए सुपरफूड्स का आनन्द लिया। मेले में आये हुए अतिथियों पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

ईट राइट मेले को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स घोषित किया गया है। मोटे अनाज सेहत के लिए रामबाण है। इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दृढ संकल्पित है। उत्तर प्रदेश में किसानों को तकनीक से जोड़ने, ज्वार, बाजरा, कोदो, सावा जैसे मोटे अनाजों मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती और प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे है। यह आयोजन भी उसी का एक हिस्सा है। वैद्य से लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि मोटे अनाज मनुष्यों से लेकर पशुओं तक के लिए अमृत का खजाना है।

डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि इम्यूनिटी को मजबूत कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकता है। संतुलित और पोषक आहार अनाज से सेहत का राज की कमी को पूरा करता है। डायबिटीज के लिए बाजरा खास प्रभावी है। इसमें काफी प्रोटीन भी पाया जाता है। आंखों की सेहत के लिए कैरोटीन बहुत अच्छा होता है। सौ ग्राम बाजरे में 132 मिलीग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मोटे अनाज से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। मोटा अनाज में कार्बाेहाइड्रेट पाया जाता है। वह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, विधायक पयागपुर व नानपारा, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व अन्य वक्ताओं ने मिलेट्स के महत्व व उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहाकि खाद्य जनित बीमारियों जैसे अल्पपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, मोटापा, उच्च रक्त चाप, मधुमेह और हृदय से सम्बंधी गैर संचारी रोगों के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षित व स्वस्थ आहार अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि हेल्दी और स्वस्थ जीवन हमारे खान-पान की शैली पर आधारित है। श्री वर्मा ने कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों में फाइबर के साथ कैल्शियम व आयरन की मात्रा अधिक होती है। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ सबसे लाभकारी माना जाता है। इससे डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां दूर होती हैं। सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, देवापाटन मण्डल गोण्डा अजय कुमार जायसवाल ने ईट राइट मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश तथा कार्यक्रम के अन्त में रवि गिरी जी महाराज ने सफल आयोजन के लिए बधाई एवं आशीर्वाद दिया। स्कूली बच्चों व शिक्षिकाओं द्वारा तैयार की गई रंग बिरगी रंगोली व पेरी साज-सज्जा के साथ स्वागत हेतु मुस्तैद एनसीसी कैडेट्स लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, डीआईओएस जेपी सिंह डीपीओ राज कपूर, अभिहित अधिकारी चिनोद कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी, उद्यमी अशोक मातनहेलिया, गौरीशंकर भानीरामका, कुलभूषण अरोड़ा व अन्य उद्यमी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षकाएं, मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button