उत्तर प्रदेशलखनऊ

योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने के किये जाएं प्रयास : विजयलक्ष्मी गौतम

  • राज्यमंत्री ने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास व समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को जवाहर भवन स्थित ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों ही कार्यालयों में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर देख कर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय पहुंचकर अपने कार्यों व दायित्वों का सुचिता व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। कहा कि किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लम्बित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचाई जाए और अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र से शीघ्र योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के विभिन्न अनुभागों में जा करके उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा अभिलेखों के विधिवत रखरखाव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर जाता है, तो उसका अंकन उपस्थिति पंजिका पर अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार द्वारा लंच के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। समय की बर्बादी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में उन्होंने नियोजन अनुभाग, बजट अनुभाग, स्थापना अनुभाग आदि के रजिस्टर देखें और अनुभागों में जाकर भी उन्होंने स्थितियों का जायजा लिया। कहा कि शासन द्वारा जो निर्देश जारी किए जाते हैं, उनका क्रियान्वयन पूरी गतिशीलता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना में जो कार्य नियत किए गए हैं, उनका भी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ग्राम विकास विभाग के निरीक्षण में उन्होंने विभिन्न अनुभागो का निरीक्षण करते हुए कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति को समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी पूरी तत्परता से काम करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button