उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विद्युत कर्मियों के हड़ताल से, धक्का प्लेट हो गई है जिले की विद्युत वयवस्था

सिद्धार्थनगर। मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की मांगों को लेकर तीसरे दिन भी सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। बताते चले कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई के द्वारा14 मार्च को मशाल जुलुसनिकालने के बाद विगत 15 मार्च से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।जिसके बाद 16 मार्च से रात्रि 10 बजे से 72 घण्टे के लिए हड़ताल चल रही है।

विद्युत कर्मियों की हड़ताल से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दर्जनों से अधिक फीडरों से आपूर्ति होने वाली विद्युत बाधित होने से शहर के मोहल्लों से लेकर जनपद के अनेक गांवों में अंधेरा रहा। जिले के कई निकाय के मुहल्लों में तो वृहस्पतिवार की रात में गई बिजली अभी तक साामान्य नहीं हो पाई। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां भी बेअसर साबित हो रही है। सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर उपजिलाधिकारी से लेकर प्रशासन द्वारा बनाये गए जोनल, सहायक नोडल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने, एसडीएम द्वारा अपने क्षेत्र में अधीनस्थ लेखपाल, कानूनगो, सेक्रेटरी, पंचायत सहायक, रोजगार सहायक की शिफ्टवार डयूटी लगाने, स्वयं नियमित निरीक्षण, पर्यवेक्षण करने के डीएम के फरमान के बाद भी विद्युत व्यवस्था सुचारू रुप से संचालित नहीं हो पा रही है।

विद्युत विभाग के कर्मियों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते को प्रबंधन के टालमटोल वाले रवैए के चलते लागू नहीं किया जा रहा। ओबरा और अनपरा की नई इकाइयां एनटीपीसी को देने, निजीकरण को लेकर उनका विरोध है। जनपद में 35 सब स्टेशन स्थापित हैए जिसमे 120 फीडर बनाया गया है। शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियो ने भी धरने पर पहुंच कर उनकी मांगों का समर्थन किया। जिसमे मण्डल अध्यक्ष अरूण कुमार प्रजापति, मण्डल मंत्र, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सांकेतिक धरना कार्य बहिष्कार में इं आर के कुशवाहा, इं मनीष श्रीवास्तव, इं ये के चौधरी, इं राम मूरत,इं विवेक श्रीवास्तव, इं दीपन सिंह,इं वी वी वर्मा, इं गौरव शुक्ला, इं आशुतोष अग्रहरि, इं दशरथ राम,इं यदुवेश राय, इं पंकज इं पंकज विश्वकर्मा, रामजी मिश्रा, सुमन कुमार,अविनाश कुमार, अरूण कुमार आदि सैकड़ो विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार करने की वजह से जिले ममे विद्युत वयवस्था धक्का प्लेट हो गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button