उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मुक्त विवि की कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाजों पर दिया गया जोर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में गुरुवार को वृहद रोजगार मेले के अवसर पर विश्वविद्यालय की कृषि विज्ञान विद्या शाखा द्वारा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुक्त विवि की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कृषि विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर पी.पी. दुबे ने कहा कि यह कृषि प्रदर्शनी रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगाई गई है। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों का प्रदर्शन किया गया। जिन में ज्वार, बाजरा, रागी, चना की उपयोगिता बताई गई। कुलपति ने कृषि प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

मुक्त विवि के पीआरओ डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रबंधन अध्ययन विद्या शाखा के निदेशक प्रो. ओमजी गुप्ता, विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रो. आशुतोष गुप्ता, शिक्षा विद्या शाखा के निदेशक प्रो. पीके स्टालिन व प्रो. पीके पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button