उत्तर प्रदेशबरेली

पुरानी पेंशन को लेकर कलेक्ट्रेट मे कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की अगुवाई में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालय बंद कर कर्मचारी परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नारेबाजी की और मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार से मांग की।

संघ के अध्यक्ष शिवेश गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार आश्वासन देने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं कर रही। संघ कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखने की मांग कर रहा है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10% पदों पर प्रमोशन किया जाना चाहिए। संघ पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी कर रहा है।

गुप्ता ने बताया कि अगर मांगों को जल्दी नहीं माना गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। वही कर्मचारियों की हड़ताल करने की वजह से डीएम समेत अन्य अफसर भी नहीं बैठे। इस दौरान विभिन्न कामों से कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादी परेशान हो रहे हैं। जिले भर से लोग सुबह ही पहुंच जाते हैं। सर्वाधिक ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। कलेक्ट्रेट के कई कक्षों में ताला लटका है कई की कुंडी लगी है।।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button