उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उमेश के हत्यारों का एनकाउंटर, अतीक के बेटे असद का ड्राइवर ढेर

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की कुछ संदिग्धों के साथ सोमवार को मुठभेड़ हुई. एक अपराधी को इस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. यह मुठभेड़ धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुई.उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस को भी गोली लगी है.

घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया. अरबाज नाम के बदमाश को गोली मारी गई है. पुलिस एनकाउंटर में अरबाज को जान से मार दिया गया है. अरबाज बाहुबली नेता अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है. अरबाज बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे असद की क्रेटा गाड़ी चला रहा था.

योगी सरकार में शामिल देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी घायल अवस्था में स्ट्रेचर में लेटा हुआ है. विधायक ने ट्वीट करते हुए कहा, ” मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू हो गया है. उमेश पाल का हत्यारा अरबाज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया.”

https://twitter.com/shalabhmani/status/1630144199470489600?t=qxZ-DPLkrGKvUwEdAIIvng&s=19

अस्पताल में इलाज के दौरान अरबाज की मौत

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए लखनऊ के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, “24 फरवरी की शाम उमेश पाल जो राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह थे उनकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. मामले में कार्रवाई के क्रम में आज प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मामले में शामिल अरबाज घायल हुआ. उसके पास एक पिस्टल मिली. अरबाज पर आरोप है कि घटना के दिन प्रयोग होने वाली गाड़ी का ये चालक था तथा उसने फायरिंग भी की थी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के दौरान अरबाज की मृत्यु हो गई.”

CCTV फुटेज में आया था अरबाज का चेहरा

उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था. पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अपराधी की कार चला रहा था. उसने हमला भी किया था. हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी. क्राइम ब्रांच को पता चला था कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है.

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई थी. उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में घायल हुए पाल के दूसरे सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह को गंभीर हालत में यहां एसआरएन (स्वरूपरानी नेहरू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button