उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेरी माटी मेरा देश से जुड़ेगा पूरा उत्तर प्रदेश, आयोजित होंगे कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार ने प्रदेश में वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश के समस्त जनपदों में अमृत कलश यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जबकि व्यापक स्तर पर इसके प्रचार प्रसार की योजना बनाई गई है। इसके अनुसार पंचायत स्तर से जनपद स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश के माध्यम से प्रदेश के हर गांव, हर शहर की मिट्टी को लखनऊ और दिल्ली में आजादी के अमृत वर्ष की स्मृति के साथ संग्रहीत किया जाएगा। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम को राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम बता चुके हैं।

निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

ब्लॉक स्तर, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तय रूपरेखा के अनुसार समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में माटी गीत का सस्वर गायन किया जाएगा। नागरिक संगठनों, उद्योग व्यापार मंडल, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी, एनएसएस की प्रभातफेरी/तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में स्लोगन लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जनपदों के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं राष्ट्रभक्तिपूर्ण सास्कृतिक आयोजन के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।

शहीद स्मारकों पर राष्ट्रभक्ति के बजेंगे गीत

पंचायत/स्थानीय निकाय स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यालयों में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा, जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालयों में स्लोगन लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी तो राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक आयोजन (सांस्कृतिक संध्या) भी होंगे। यही नहीं, शहीद स्मारकों, स्थलों पर पुलिस, पीएसी बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों का वादन किया जाएगा।

जिलेवार होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

विद्यालयों में प्रार्थना के बाद माटी गायन का अयोजन किया जाएगा। जिलेवार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ केबल नेटवर्क, सिनेमा घरों एवं एफएम के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सेल्फी विद पंच प्रण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पचायतों में संबंधित विभागों के स्तर पर पंचायत प्रमुखों के साथ आउटरीच सत्र का अयोजन होगा तो प्रत्येक गांव में पौध वितरण/बिक्री स्थल को चिन्हित किया जाएगा। मिट्टी के दीयों वी कलश के लिए स्वयं सहायता समूहों का लाभ उठाया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी भवनों, संस्थानों में पंच प्रण प्रतिज्ञा का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय नेता भी भाग लेंगे।

उचित मूल्य की दुकानों पर होगा प्रचार प्रसार

मिट्टी के दीयों के वितरण / बिक्री बिंदु के रूप में उचित मूल्य की दुकानों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाया जाएगा। इन दुकानों में पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश, जिंगल, कार्यक्रम की जानकारी माइक पर चलाई जाएगी। अभियान वेबसाइट से लिंक करने वाली दुकानों के आसपास स्कैन करने योग्य स्टैंडीज के साथ लोग शपथ ले सकेंगे व सेल्फी भी अपलोड करेंगे। स्कूल एवं कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश को समर्पित विशेष सभाएं आयोजित की जाएंगी। छात्र और शिक्षक पंच प्रण प्रतिज्ञा लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे। भागीदारी के लिए सभी अभिभावकों को विशेष डायरी नोट, पत्रक भेजा जाएगा। स्कूल स्थानीय बहादुरों (वीर एवं वीरांगनाओं) को सम्मानित करेंगे। प्रचार प्रसार में पुलिस का भी रोल होगा। पुलिस महानिदेशक कार्यक्रम को लेकर विशेष बैठक लेंगे। चेक पॉइंट पर कार्यक्रम के पोस्टर लगाए जाएंगे। विशेष मार्च आयोजित होंगे। पुलिस स्टेशन में बैनर, पोस्टर, स्टैंडी प्रदर्शित की जाएगी।

बसों से लेकर टोल प्लाजा तक होगी ब्रांडिंग

परिवहन निगम को भी जिम्मेदारी दी गई है। राज्य परिवहन की बसों, ट्रकों, ऑटो को मेरी माटी मेरा देश के संदेशों से रंगा जाएगा। टोल और चेक प्वाइंट्स पर इसकी ब्रांडिंग की जाएगी, पेपम्लेट, लीफलेट आदि वितरित किए जाएंगे। इंटरकॉम और सिस्टम वाली अंतरराज्यीय बसों में बहादुरों से संबंधित वीडियो स्त्रिपेट्स, जिंगल, रिकॉर्डेड संदेश, मिट्टी एंथम चलाए जाएंगे। राज्य सरकार की सभी वेबसाइटों पर मेरी माटी मेरा देश से जुड़े बैनर लगेंगे। दूरदर्शन, आकाशवाणी पर विशेष बुलेटिन जारी होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर दीवार पेंटिंग और रंगोलियां बनाई जाएंगी। स्थानीय नगर पालिका स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी इमारतों पर होडिंग, बैनर और स्टैंडी लगेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button