उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिन भर कोहरे की चादर में लिपटा रहा समूचा उत्तर प्रदेश

  • -प्रदेश में कहीं नहीं दिखा सूरज, दिन भर ठंड से कंपकपाते रहे लोग

लखनऊ। समूचा उत्तर प्रदेश मंगलवार को ठंड से कंपकपाता रहा। दिन भर कोहरे के कारण सूरज नहीं दिखायी दिया। इससे परेशानी और बढ़ गयी। लोग घरों में दुबके रहे। ठंड रोकने के लिए कंबल भी काम नहीं आ रहे थे। पूरे प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार यह ठंड अभी और रिकार्ड तोड़ेगी।

मंगलवार को प्रदेश में ठंड की स्थित यह रही कि शाम सात बजे ही लखनऊ का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। वहीं दिन में दोपहर बारह बजे तक 7 के आस-पास बना रहा। इससे लोगों में ठिठुरन बढ़ गयी। वहीं शाम सात बजे प्रयागराज का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 10.2 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 9.4 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज का 13 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 12.4 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा।

मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी को भी झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन को छोड़कर सभी जिलों में एलर्ट कोहरे का एलर्ट जारी किया है। बुधवार को तो पूरे प्रदेश में कोहरा बने रहने का अंदेशा जताया गया है। पहाड़ों में पड़ी बर्फ के कारण यह सर्दी बढ़ी है। इसे अभी जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी। दिन में ठंड रहेगी। इसके बाद पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी, जो चुभने वाली हो सकती है। 08 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारे के गिरकर तीन से चार डिग्री तक आने के आसार हैं। 20 से 22 जनवरी के आसपास बादल छाए रहने के आसार हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा। बीते वर्षों में जनवरी में पारे की बात करें तो वर्ष 2017 में न्यूनतम पारा .1 डिग्री तक आया था। 2019 में यह 5.3 डिग्री था। बीते साल 2022 में यह 4.5 डिग्री रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button