उत्तर प्रदेशबस्ती

मूल्यांकन बहिष्कार जारी, द्रोही शिक्षकों से तीखी बहस

  • मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर मूल्याँकन का बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर मूल्याँकन बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी नेताओं से किसान इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर पर मूल्यांकन कर रहे द्रोही शिक्षकों से तीखी बहस हुई। शिक्षक नेताओं ने चारों विद्यालयों के उप नियंत्रकों से संवाद कर एक एक कमरे जाकर शिक्षकों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। आंदोलन का नेतृत्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मशरकंडे सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया।

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा। यह संघर्ष शिक्षकों को समर्पित है। आंदोलन का विरोध करने वेतन वालों को शिक्षक समुदाय कभी माफ नही करेगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, हम संघर्षों के दम पर इसे लेकर वित्तविहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है।

जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाल करने, अद्धतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करने, वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता की धारा 7 (4) में संशोधन व वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय घोषित करने, माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, अमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ, 2005 के पहले के विज्ञापनों के सेवारत शिक्षको को पुरानी पेंशन व इत्यादि मांगों के समर्थन में बोर्ड पारिश्रमिक दरों को सीबीएसई के बराबर करने दम की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इस दौरान राम पूजन सिंह, संजय द्विवेदी, संजय सिंह, योगेश शुक्ला, कमलेश चौधरी, प्रवीण कुमार गुप्ता , आदित्य प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, गिरिजेश कुमार श्रीवासत्व, बृजेश पासवान, राजित राम वर्मा, डा. वीरेंद्र सिंह, डा.सुरेन्द्र चौधरी, आनंद प्रकाश पाण्डेय, आनंद सिंह, करुणाकर सिंह, अच्छे लाल, छेदी मौर्य, फागु लाल गुप्ता, गणेश मौर्य, अरुण सिंह, अजय पांडेय, सुरेंद्र मणि मिश्रा, विकास सिंह, रामेन्द्र पांडेय, जितेंद्र शाही, इंद्र बहादुर, रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश रंजन सिंह, अरुण त्रिपाठी, राम नरोत्तम चौधरी, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button