उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवपाल के अगले कदम का सबको इंतजार

  • प्रसपा प्रमुख शिवपाल की योगी आदित्यनाथ से पहले ही हो चुकी है मुलाकात
  • प्रसपा पदाधिकारियों से बातचीत के बाद अगला कदम घोषित करेंगे शिवपाल

लखनऊ। प्रसपा (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों से बातचीत के बाद अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान करेंगे। शिवपाल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग पर बुधवार को ही मुलाकात हो चुकी है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम के ऐलान का सबको इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक शिवपाल भाजपा के कुछ अन्य बड़े नेताओं से भी बात कर चुके हैं। अब भाजपा नेतृत्व ही शिवपाल पर कोई फैसला लेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा तवज्जो न दिये जाने से शिवपाल आहत हैं। शिवपाल अपने अगले राजनीतिक कदम के लिए पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, प्रसपा (लोहिया) के एक पदाधिकारी का कहना है कि पार्टी ने भाजपा में विलय का फैसला कर लिया है। अब भाजपा को तय करना है कि शिवपाल को भाजपा की सदस्यता दिलाने का समय कब तय किया जाए।

अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ लोकसभा की सीट रिक्त होने से इस बात की भी चर्चा है कि शिवपाल अपने पुत्र को वहां से लड़ाना चाहते हैं। इस कारण वे भाजपा से वार्ता कर रहे हैं, जिससे उनके पुत्र आदित्य को आजमगढ़ से टिकट दे दिया जाय, लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इसका कारण है विधानसभा चुनाव के समय भी भाजपा के नेताओं से शिवपाल की बात हुई थी, लेकिन अखिलेश तक जब बात पहुंची तो वे शिवपाल के घर अचानक पहुंच गये थे।

प्रसपा सूत्रों के अनुसार अखिलेश के घर पहुंचते ही शिवपाल पलट गये और उन्होंने भाजपा में जाने की चल रही खबरों का खंडन कर दिया। उस घटनाक्रम से भाजपा भी आहत हो गयी। अब शिवपाल की बातों पर भाजपा के कुछ नेता विश्वास नहीं कर रहे। उनका कहना है कि आज भी यदि अखिलेश सिर्फ फोन से शिवपाल से बात कर लें तो शिवपाल कब पलट जायं, इसका भरोसा नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button