उत्तर प्रदेशलखनऊ

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी : डीएम

लखनऊ। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर चुनाव में प्रशासन की तरफ से विशेष पहल की जाती है। इसी के तहत राजधानी में सामाजिक संगठनों की मदद से आम लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। जिससे सभी लोग मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें सके। यह कहना है लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार का। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने यह बातें नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कहीं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लोगों से लगातार मतदान करने की अपील करते रहते हैं,क्योंकि सहभागिता से ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है।

लखनऊ में एक नगर निगम और दस नगर पंचायतों के निर्वाचन की प्रक्रिया हो रही है। इसमें पार्टी रवानगी से लेकर मतगणना तक की सारी तैयारियां की जा रही है। पार्टी रवानगी जो स्मृति उपवन से होनी है उसकी भी तैयारी कर ली गई है। जो मतदान कार्मिक है उनका प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण दूसरे राउण्ड का है। चार को मतगणना होनी है। उसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button