उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजस्व संग्रह अमीन का सम्मान पूर्वक किया गया विदाई समारोह

गोरखपुर। बांसगांव तहसील में राजस्व संग्रह अमीन राम भजन अपने कार्यकाल को पूरा करते हुए सेवानिवृत्त हुए। बांसगांव तहसील सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में राम भजन का विदाई समारोह पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र त्रिपाठी ने उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए हुए अनुभवों को साझा किया।

राजस्व संग्रह अमीन संघ के मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि राम भजन के पूरे कार्यकाल के दौरान आज तक कोई भी आरोप नहीं लगे यह एक मृदुभाषी, सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी हैं। हम लोगों को समय-समय पर अपने अनुभव को साझा करते हैं और निकट भविष्य में भी जब भी हमें आवश्यकता होगी उनके अनुभव को प्राप्त करते रहेंगे।

राजस्व निरीक्षक आशीष कुमार शाही ने राम भजन के कार्यकाल को गौरवपूर्ण बताया और शुभकामनाएं दिए। इस मौके पर तहसीलदार दीपक गुप्ता,नायब जिवेंद्र त्रिपाठी, रजिस्टार क़ानूगो विवेकानंद, अध्यक्ष अमीन संघ अतेंद्र कुमार सिंह, चन्द्रकेश सिंह ,रंजन यादव, मार्कण्डेय तिवारी, प्रदीप मौर्य, अमित शिवनाथ, राजेश प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button