उत्तर प्रदेशफ़र्रूख़ाबाद

फर्रुखाबाद: डॉ.अनुपम दुबे के होटल गुरुशरणम की नीलामी शुरू

फर्रुखाबाद। गैंगेस्टर, हत्या सहित कई जघन्य अपराधों में मैनपुरी की जेल में बंद अनुपम दुबे की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू हो गई है। शहर क्षेत्र के ठण्डी सड़क स्थित होटल गुरुशरणम में सोमवार को पहुंची टीम ने कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी है। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ होटल गुरुशरणम पहुंचीं और कुर्की की कार्रवाई प्रारम्भ की। जैसे ही खबर डॉ.अनुपम दुबे की पत्नी मीनीक्षा दुबे को लगी, वे अपने अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी के साथ होटल पहुंच गयीं।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अनुपम दुबे को इन्स्पेक्टर रामनिवास हत्या कांड तथा ठेकेदार शमीम हत्या कांड में मैनपुरी की जिला जेल भेजा गया था। इस दोनों अभियोगों में अनुपम दुबे को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। फतेहगढ़ के करण सिंह कटियार हत्या कांड तथा एक अन्य हत्या कांड की जांच सीबी सीआईडी कर रही है। यह विवेचना तकरीबन 20 साल से लंबित है। इस सम्बंध में फतेहगढ़ पुलिस न्यायालय को लिखित रूप में सूचित कर चुकी है। पुलिस ने लगभग 41 संगीन अपराधों में अनुपम दुबे को नामदर्ज बताया है। अब जिला प्रशासन ने उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button