उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी: पीएम की सेवा में लगने वाले कर्मचारियों की हुई FFI जांच, रिपोर्ट भी आई सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री की सेवा में तैनात होने वाले कर्मचारियों की जांच हुई है। यह जांच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई है। फिलहाल कोई भी कर्मचारी संक्रमित नहीं पाया गया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह राजभवन में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐतिहातन करीब 17 कर्मचारियों की जांच कराई गई है। इन कर्मचारियों में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो प्रधानमंत्री लखनऊ स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम के दौरान भोजन करेंगे। ऐसे में जो कर्मचारी पीएम के लिए भोजन बनाने और परोसने का काम करेंगे। उन सभी कर्मचारियों की फ्री फॉर्म इंफेक्शन (एफएफआई) की जांच हुई है। यह जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है। टीम ने सभी 17 कर्मचारियों के नाखून, बाल और त्वचा की जांच की है। जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। वहीं फूड सेफ्टी की टीम ने भी राजभवन पहुंचकर मानकों को जांचा है।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि पीएम का प्रोटोकाल होता है। उसी के तहत जांच हुई। यह देखने के लिए कि कर्मचारियों को किसी तरह का संक्रमण न हो।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button