उत्तर प्रदेशकुशीनगर

आग से एक एकड़ गेंहू जला, आग से घंटो रही अफरा तफरी

हाटा, कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव परसहवा के पश्चिम तरफ सरेह में अचानक लगी आग से एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। वही कई एकड़ में फैले खरपतवार जलने से ग्रामीणों में घण्टों अफरा तफरी मची रही। ग्रामीणों और प्रशासन के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।मौके पर उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, कानूनगो अरविंद पति त्रिपाठी, लेखपाल रत्नमंजरी गुप्ता, कसया पुलिस ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दोपहर में गाव के पश्चिम तरफ के सरेह में अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी। जबतक ग्रामीण कुछ समझकर आगे बुझाने के लिए आगे बढ़े तबतक आग से सैकड़ों एकड़ खरपतवार धु- धुकर जलने लगा। इस दौरान आग फसल को भी अपने आगोश में ले लिया। आग का विकराल रूप देखते-देखते गांव के करीब पहुंच गया। पूरे सरेह में अफरातफरी मच गई महिलाएं और पुरुष बच्चे चिल्ला रहे थे और रो रोकर बुरा हाल था। इस आग मे गांवबासी अजय दुबे, अवधेश दुबे, मनोहर पासवान, सतेंद्र, दुर्गा दुबे, मन्नता, लल्लन, अमरनाथ सहित दर्जनों किसानों का एक एकड़ गेंहू का फसल जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने अगलगी का रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौप दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button