उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में चलती कार में लगी आग

लखनऊ। ‌राजधानी में सड़क पर जा रही कार में अचानक आग लग गई। इसे पहले कोई कुछ समझ पाता तेज लपटों के साथ कार जलने लगी। ये घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई है। में एक चलती हुई कर में आग लग‌ गई। सड़क पर कार को जलता हुआ देख राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। राजधानी लखनऊ में सड़क पर कार में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कार व मोटरसाइकिल में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

मूंगफली मंडी के पास स्कूटी में लगी थी आग
बीते शुक्रवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूंगफली मंडी के पास एक स्कूटी में आग लग गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था।

वैगनआर गाड़ी में लगी थी आग
पिछले दिनों कानपुर बाईपास पर एक वैगनार कर में आग लग गई थी। आग लगने के बाद कुछ ही मिनट में पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई थी। हालांकि गाड़ी में आग लगते ही गाड़ी सवार बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार हो रही है आग लगने की घटनाएं
राजधानी लखनऊ में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है जहां मंगलवार को कानपुर बाईपास में कार में आग लगने की घटना सामने आई थी। इससे पहले 1090 चौराहे पर भी एक कार में आग लग गई थी। पिछले दिनों एक मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना सामने आई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button