उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में 15.18 लाख वेन्डर्स को ऋण देकर देश में प्रथम स्थान

  • -केन्द्र और प्रदेश सरकार की मदद से स्ट्रीट वेन्डर्स आर्थिक और सामाजिक रूप से हो रहे सशक्त
  • -पीएम स्वनिधि योजना केन्द्र सरकार की सराहनीय पहल
  • -योजना के तहत 10 से 50 हजार रुपए का मिल रहा लोन
  • -मंत्री ने 09 स्ट्रीट वेन्डर्स को 3.30 लाख रुपए के ऋण का चेक प्रदान किया

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश के स्ट्रीट वेन्डर्स, रेहड़ी पटरी वालों के जीवन में व्यापक बदलाव आया और आज वे गरीबी से ऊपर उठकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के पहले किसी ने भी इनकी सुध नहीं ली और छोटे कार्य करने वाले इन लोगों को इनके हाल में ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से खस्ता, लैया चना, चाय-समोसे, फास्ट-फूड, स्टेशनरी वर्क जैसे छोटे-छोटे कार्य करने वाले लोगों के जीवन में आशा की नयी किरण जगी है।

नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा आज नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेन्डर्स आफ इण्डिया द्वारा फूड सेफ्टी व हाइजिन को लेकर स्ट्रीट वेन्डर्स के लिए टेकरीज इन, लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेन्डर्स के लिए 01 जून, 2020 को पीएम स्वनिधि योजना प्रारम्भ की गयी। इसके तहत प्रथम ऋण में 10,000 रुपए द्वितीय ऋण में 20,000 रुपए तथा तृतीय ऋण में 50,000 रुपए ब्याज अनुदान आधारित ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा। साथ ही वेन्डर्स द्वारा डिजिटल लेनदेन करने से कैशबैक के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रुपए भी प्राप्त हो रहे।

श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब तक 15.18 लाख वेन्डर्स को ऋण वितरित किये जो कि देश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के वेन्डर्स द्वारा 156 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया गया। उन्होंने 100 स्ट्रीट वेन्डर्स को हाइजिन किट प्रदान की और कहा कि अपने स्टाल के आस-पास साफ-सफाई के प्रति ध्यान रखने तथा डस्टबिन का प्रयोग करें। उन्होंने इस दौरान अतुल कश्यप, विजय बहादुर, केदार कुमार, सलीम अब्बासी, संजय गुप्ता, अनिल कुमार सिंह को 50 हजार रुपए के तृतीय ऋण का तथा सिद्धान्त सोनकर, रितेश सोनकर एवं मयंक सोनकर को 10 हजार रुपए के प्रथम ऋण का चेक प्रदान किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 3.30 लाख रुपए के ऋण का चेक 09 स्ट्रीट वेन्डर्स को प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री ने मैनेक्वीन का अनावरण भी किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्ट्रीट वेन्डर्स को टेज्निंग प्रमाण पत्र और फोस्टैक प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। साथ ही कूड़ा निस्तारण और एफआईएसएसआई प्रमाण पत्र के सम्बंध में जानकारी दी गयी। 290 स्ट्रीट वेन्डर्स का रजिस्टेज्शन भी किया गया। सभी उपस्थित वेन्डर्स को स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को नेस्ले इण्डिया, फोस्टैक एफएसएसएआई द्वारा समर्थित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक सूडा अनिल कुमार पाठक, एफएसडीए के सहायक आयुक्त चन्द्रा किशोर, एनएएसवीआई की श्रीमती संगीता सिंह, गोकुल प्रसाद तथा नेस्ले के समर निगम और जिला प्रशासन, सूडा के अधिकारी उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button