उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या, 3 मासूम बच्चे भी नहीं बचे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है. नवाबगंज इलाके में 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति तिवारी (38) और तीन बच्चों माही (12), पीहू (8) और कोटू (5) के रूप में हुई है। मृतक परिवार मूल रूप से सिराथू, कौशांबी का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परिवार पिछले कुछ समय से प्रयागराज के नवाबगंज के खगलपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था।

हत्या का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। एक ही कमरे के अंदर पांच लोगों के शव मिले हैं। पत्नी समेत तीन बच्चों के शव क्षत-विक्षत हालत में बिस्तर पर पड़े मिले।

साथ ही उसके पति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पूरे हत्याकांड में आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की होगी। हालांकि पूरी घटना की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना को आखिरकार पति ने ही अंजाम दिया या फिर पांचों रिश्तेदारों की हत्या के बाद घटना को आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button