उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारतीय विकास समिति के तत्वावधान में “ध्वजारोहण” एवं आर्ट प्रतियोगिता

लखनऊ: आज़ादी के 75वें “स्वतंत्रता दिवस” के पावन पर्व पर “भारतीय विकास समिति” के तत्वावधान में “ध्वजारोहण” एवं आर्ट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को “पुरस्कार वितरण कार्यक्रम” का आयोजन सी.राज गोपालाचारी पार्क, राजाजीपुरम में आयोजित किया गया। कोरोना वॉरियर्स/सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर मौजूद जनसमूह ने “तिरंगा मार्च” कर वंदेमातरम और भारत माता की जयघोष से समस्त वातावरण में उत्साह और जोश से लोगों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।

उपरांत आर्ट कंपटीशन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें ग्रुप A- सर्वश्रेष्ठ वेदांश सिंह 1100/चेक, प्रथम अक्षर श्रीवास्तव, द्वितीय जागृति जायसवाल, तृतीय अक्षत जायसवाल, ग्रुप B- सर्वश्रेष्ठ शिफा अंसारी 1500/चेक, प्रथम दिव्यांश पाण्डेय, द्वितीय आराध्या रावत, तृतीय आरुष श्रीवास्तव व ग्रुप C- सर्वश्रेष्ठ हर्षिता कुमारी 2500/चेक, प्रथम कृष्णा पाल, द्वितीय रिश्ता अंसारी, तृतीय सोनू निगम को ट्राफी, मेडल और प्रमाण पत्र और सांत्वना पुरस्कार सभी को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड मुख्यमंत्री के पूर्व ओ.एस.डी श्री रामपाल शर्मा, संस्था के संस्थापक बलदेव सिंह, कोरोना वॉरियर्स/सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल सिंह, महामंत्री सलमान हैदर रिज़वी, कृष्ण अवतार गुप्ता, रामनारायण, एम.पी. वासन, एडवोकेट शक्ति कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर शुक्ला, विजय शंकर मिश्रा, विशाल सिंह यादव, अजितेश श्रीवास्तव, अवनीश खंडेलवाल, संतोष सिंह, सुनील रावत, रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा, राजेश कुमार शुक्ला, सुशील सिंह, सतीश गुप्ता, मधुवेद्र श्रीवास्तव, सचिन कुमार कश्यप, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डेय, अंजली श्रीवास्तव, मीतू सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, अनामिका शुक्ला, रिंकी कनौजिया, राकेश मोहन मिश्रा, सुनील कुमार द्विवेदी, राम मोहन बाजपेई, रुपेश मण्डल, विवेक दुग्गल, वी.के. सक्सेना, सुनील कुमार, अचल मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, अवलेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, अमिनेश मिश्रा, परवेज जिलानी, हेमंत शर्मा, मनोज पाहवा, वरुण वाजपेई, ऋषभ मिश्रा, कृष्ण अवस्थी, अनुराग कुमार, तनिष्क मिश्रा, अर्पित सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में जनभागीदारी रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button