अयोध्याउत्तर प्रदेशलखनऊ

हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा, अतिथियों के हाथों में घंटी, जानें खास बातें

अयोध्या में निर्मित राम मंदिर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी आ गई है। इसके साथ ही रामभक्तों का 500 साल का इंतजार खत्म हो रहा है श्रीराम अपने घर एक बार फिर से वापस आ रहे हैं। इस मौके पर राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। पीएम मोदी समेत देशभर के तमाम बड़े राजनीतिक, फिल्मी और उद्योग जगत से जुड़े हुए चेहरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या आने वाले हैं। इस बीच कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। राम मंदिर समेत पूरी अयोध्या नगरी को किसी दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है। खबर आई है कि राम मंदिर के जश्न में भारतीय सेना का भी सहयोग लिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रभु श्री राम जी की आरती के समय सेना के हेलिकॉप्टर अयोध्या नगरी में पुष्प वर्षा केरेंगे।

अतिथियों के हाथों में घंटी

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां अयोध्या पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी। जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे। इसके अलावा परिसर में 30 कलाकार अलग अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे। ये सभी भारतीय वाद्य होंगे।

कैसा दिख रहा राम मंदिर

दरअसल राम मंदिर के निर्माण का कार्य अब भी जारी है। बावजूद इसके राम मंदिर की पहली तस्वीर हमारे सामने आ गई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राममंदिर में फूलों की सजावट की गई है। ये सजावट राम मंदिर की खूबसूरती और सनातनियों के उत्साह में चार चांद लगाती है। इससे पहले रात के वक्त लाइट्स ने राम मंदिर की शोभा बढ़ाई। लेकिन सुबह की पहली किरण फूटने के साथ ही राम मंदिर की पहली तस्वीर आई। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइट्स के माध्यम से सजा दिया गया है जो कि बेहद मनमोहक लग रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button