उत्तर प्रदेशबहराइच

मिशन 2024 में कामयाबी हेतु कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बैठक कर की चर्चा


बहराइच-पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश डाक्टर मसूद को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु 57कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से क्षेत्र के युवाओं, किसानों, दलित ,पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग में काफी उत्साह है! उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री डाक्टर मसूद को कैसरगंज, पूर्व विधायक इन्दल रावत (पासी) को लोकसभा बहराइच, डाक्टर संजय शुक्ल को लोकसभा श्रावस्ती तथा नसीम खान को गोण्डा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सभी जातियों, सम्प्रदायों को उच्च प्राथमिकता व सम्मान देकर शीर्ष नेतृत्व ने मिशन 2024 की सफलता के लिए कमर कस ली है तथा सभी सम्मानित प्रभारियों से अभी से क्षेत्र में युद्ध स्तर पर जुटने के लिए कहा गया है! उन्होंने बताया कि आगामी 19जून 2023 को कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों व बढती लोकप्रियता से प्रभावित होकर पयागपुर क्षेत्र के सैकड़ों युवा, किसान, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के महिला तथा पुरूष बडे़ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर मिशन 2024को कामयाबी दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का परचम लेकर नेतृत्व को भरोसा दिलाएंगे! उक्त सदस्यता अभियान की सफलता के लिए मौलाना आरिफ, सलीम सलमानी, रफीक टेलर इरफान अहमद अनिमेष पाण्डेय,सचिन रावत, राहुल पाण्डेय, रवि मिश्र,राम अचल राव, संतोष पासवान नसीम इदरीसी लाल जी गिरि सौरभ सिंह आदि तैयारी में जुटे हुए हैं!

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button