उत्तर प्रदेशलखनऊ

सारे मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है होली का पर्व- अनुप्रिया पटेल

लखनऊlकेंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को सारे भेदभाव भुलाकर प्रेम, सौहार्द व सामाजिक समरसता की भावना को आत्मसात करते हुए पर्व मनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर हम अपने सारे मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं।
श्रीमती पटेल ने कहा कि होली का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द एवं भाई- चारा बनाए रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्यौहार से हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button