उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व मंत्री ने महिला अस्पताल में बांटे फल

लखनऊ। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत अस्पतालों में जाकर भाजपा नेताओं ने मरीजों के हालचाल लिए। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह विरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय पहुंची और मरीजों को फल वितरित किए। एक-एक महिला महिला से हालचाल पूछा और अस्पताल के व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। हमारे हर काम में समर्पण होना चाहिए। हम सभी राष्ट्र के प्रति समर्पित हों। ऐसा तभी हो सकता है, जब हम अपने कर्तव्यों पर बल दें। अधिकार से पहले हमें अपने कर्तव्य निर्वहन का ख्याल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत सारे काम किए हैं। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कानून बनाए।

इस अवसर पर उन्होंने वीरागंना अवंती बाई महिला चिकित्सालय की डाॅक्टरों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां की डाक्टरों ने हमेशा समर्पण भाव से काम किया है। इसके बाद उन्होंने वहां भर्ती मरीजों व उनके परिजनों का हालचाल लिया। इस अवसर मरीजों को स्वल्पाहार व फल भी वितरित किए गए । अस्पताल में पूर्व मंत्री के साथ भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष वैभव सिंह, राजीव वाजपेयी, जितेन्द्र राजपूत, श्वेता श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button