उत्तर प्रदेशदेवरिया

मुलायम सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने जताया शोक

देवरिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं देवरिया के बरजह विधानसभा सीट के पूर्व विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि नेता जी एक समाजवादी विचारधारा के नेता थे। मै बहुत सौभाग्यशाली हूं की मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। मै उनको बहुत करीब से जानता हूं, मुलायम सिंह यादव जी एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।

प्रेम प्रकाश ने कहा कि वे हमेशा पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान करते थे, नेता जी प्रदेश के किसानों व गरीबों के लिए हर संभव मदद करने के लिए खड़े रहते थे। आज देश की राजनीति में एक ऐसे नेता का निधन हुआ जिसकी कमी लोगों को हमेशा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button