उत्तर प्रदेशफ़र्रूख़ाबाद

फर्रुखाबाद: अग्निपथ के विरोध में ट्रेन पर पथराव, चार गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। मौके से पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही ट्रेन 04134 पर पथराव फर्रुखाबाद फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच में किया। खबर लगते ही पुलिस एवं प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह ने बताया कि विरोध करने आये चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि जो भी इस विरोध में शामिल होगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button