उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

धूमधाम से निकला गया कलशयात्रा

  • नव दिनों तक चलेगा कार्यक्रम दिन में प्रवचन रात्रि में रासलीला का होगा आयोजन

बेलहर, संतकबीरनगर। धूमधाम से निकला गया कलशयात्रा काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने लिया भाग,कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल की ओर श्रद्धालु हुए रवाना। बेलहर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत हसवापार के सियराहवां घाट बूधानदी तट मन्दिर पर नव दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा में काफी संख्या में लोगों ने लिया भाग । कलश यात्रा सियराहवां घाट से चलकर राजघाट बूधानदी तट बाबा मोहकम स्थान पहुंचा और कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल को ओर श्रद्धालु रवाना हुए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सालिक राम चौधरी ने बताया कि अयोध्या से पधारे कथावाचक कौशेय नन्दन आचार्य धन्नजय मिस्र दिन में प्रवचन और रात्रि के समय वृन्दावन से पधारे रासलीला कलाकारों का लोग आनन्द उठा सकते हैं। इस दौरान इस दौरान सालिक राम चौधरी , अनुभव जीत यादव , योगेन्द्र यादव , कल्लू , प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौधरी, सत्य प्रकाश, धर्मेन्द्र समेत अनेक महिलाएं और बच्चियों ने भाग लिया ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button