उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र लिखकर कहा है कि सभी रेलकर्मी एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे से आहत है एवं सभी दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। साथ ही साथ परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

उन्होंने कहा है कि बालासोर रेल हादसे में दोनों मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट घायल हैं एवं हॉस्पिटल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही साथ उसी गाड़ी से स्पीयर जाने वाले सहायक लोको पायलट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जबकि उनके लोको पायलट की मृत्यु हो चुकी है । रेलवे बोर्ड के नियमों के अधीन लोको पायलट को बहुत कम राशि एवं सहायक लोको पायलट को रिस्क एलाउंस नहीं दिया जाता है।

इस विसंगति को लेकर लोको पायलट संवर्ग में आक्रोश है और यह आक्रोश इस ट्रेन दुर्घटना के बाद और अधिक बढ़ गया है। रनिंग कर्मचारियों की तरफ से आए दिन यह सवाल यूनियन से पूछे जा रहे हैं एवं यूनियन निरुत्तर हो जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का आग्रह है कि कृपया रनिंग कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देने के लिए रेलवे बोर्ड से पत्राचार एवं संवाद कर जल्द से जल्द रनिंग कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देने के निर्णय लिए जाएं।

रनिंग कर्मचारी रेल के पहली पंक्ति का कर्मचारी है। रनिंग कर्मचारियों का जीवन और उसके संरक्षा से जुड़े हुए कार्य रेल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ।अतः रनिंग कर्मचारियों पर ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को यह आशा और विश्वास है की आप इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button