उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिले पुलिस कमिश्नर, 16 IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

नवगठित पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार देर रात हुई इस तैनाती से पुलिस महकमे में 16 आईपीएस अफसर इधर से उधर किए गए। 

इसके तहत प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईजी रैंक के अफसर अजय मिश्रा को गाजियाबाद, जेल विभाग में आईजी प्रीतिंदर सिंह को आगरा और बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त हटाए भी गए हैं। वाराणसी में प्रतिनियुक्ति से लौटे एडीजी अशोक मुथा जैन को पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को नोएडा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त क्रमश: ए सतीश गणेश व आलोक सिंह को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। ये दोनों अफसर कमिश्नरी के गठन से ही अपने जिलों में तैनात थे। नव गठित पुलिस कमिश्नरेट में जल्द डीसीपी की तैनाती किए जाएंगे।

तरुण गाबा अब लखनऊ के आईजी 

सचिव गृह तरुण गाबा लखनऊ रेंज के आईजी बनाए गए हैं। प्रयागराज रेंज के आईजी राकेश सिंह बरेली रेंज के आईजी बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश द्वितीय को प्रयागराज रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा को बहराइच का एसपी बनाया गया है। बहराइच के एसपी केशव चौधरी को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा के पद पर भेजा गया है। प्रयागराज के एसएसपी शैलेंश पांडेय को मथुरा और मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है।

दो साल 10 माह बाद हटे नोएडा से आलोक सिंह

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह 13 जनवरी 2020 को नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से ही तैनात थे। लक्ष्मी सिंह नोएडा की दूसरी पुलिस आयुक्त बनी हैं। इसी तरह वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से वहां के पुलिस आयुक्त थे। यह दोनों अफसर डीजीपी मुख्यालय में तैनात किए गए हैं। नव गठित पुलिस कमिश्नरेट में अभी किसी डीसीपी की तैनाती नहीं की गई है। जल्द ही कुछ और अफसरों के तबादले किए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button