उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद का होगा विस्तार, बनाया जाएगा अब ‘ग्रेटर गाजियाबाद’, ये नगरपालिकाएं होंगी नगर निगम में शामिल

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विस्तार की मेगा प्लानिंग है। सरकार अब गाजियाबाद के विकास को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर गाजियाबाद बनाएगी। इसमें लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका को नगर निगम में शामिल किया जाएगा। इसके साथ-साथ हिंडन नदी का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम का जो कार्य रुक हुआ है उसका कार्य जीडीए पूर्ण कराएगा और वहीं उसका संचालन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन के दौरान इन बातों को लेकर घोषणाएं हुईं।

गाज़ियाबाद ने अपनी नई पहचान बनाई

गाजियाबाद के विकास कार्यो की समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाज़ियाबाद पर पहले  अपराध और गैंगवार को लेकर फिल्में बनती थीं, आज गाज़ियाबाद विकास , स्वच्छता और सुव्यवस्था का मॉडल बनकर उभर रहा है। गाज़ियाबाद ने 8 सालों में विकास के रूप में पहचान बनाई। दुनिया के 50 स्वच्छ शहरों में गाज़ियाबाद का नाम है। प्रदेश के पहले स्वच्छ सिटी में पहला नाम गाजियाबाद का है। आज से 10 वर्ष पहले कोई सोचता नहीं था कि रैपिड ट्रेन से गाजियाबाद के लोग सफर करेंगे। आज देश की पहली रैपिड रेल यहां से गुजर रही है । आज गाजियाबाद के पास मेट्रो के साथ अपना एयरपोर्ट भी है।

नया जनपद मुख्यालय बन रहा है जहां सभी विभाग होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर गाजियाबाद के रूप में विकास का विस्तार किया जा रहा है। सालों से क्रिकेट स्टेडियम बनाए का कार्य रुका हुआ है। स्टेडियम बीसीसीआई को बनाना था लेकिन अब यह स्टेडियम गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण बनाएगा और उसका संचालन भी करेगा । नया  जनपद मुख्यालय बनाया जा रहा है जहां एक ही छत के नीचे सभी विभाग होंगे। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय बनाया जा रहा है। दूधेश्वर नाथ मंदिर के कॉरिडोर बनाने के साथ का विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश 20,000 मेगावाट तक रिन्युअव पावर जेनरेट करेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य प्रारंभ किए, आज उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के अंदर 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने व अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय ढाई गुना से अधिक बढ़ाने में मदद मिली है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button