उत्तर प्रदेशप्रयागराज

शादी में डांस कर रही लड़की के जनरेटर में फंसे बाल, पूरे सिर की उधड़ गई चमड़ी – लगे 700 से ज्यादा टांके

प्रयागराज। गंगापार के सैदाबाद इलाके के ढोकरी गांव में सोमवार की रात एक बारात आई थी। डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे थे। उसी दौरान एक किशोरी नाचते हुए जनरेटर के पास पहुंच गई। जिससे उसके सिर के बाल जनरेटर के पंखे में फंस गए। लड़की दर्द से चीत्कार कर उठी , कुछ ही सेकंड में उसके सिर के सारे बाल चमड़ी सहित उखड़ गए। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सिर में 700 से भी ज्यादा टांके लगाए हैं। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ढोकरी गांव मे बारात आई हुई थी। बारात में सभी डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। उसी दौरान गांव की गुंजा नाम की किशोरी के सिर के बाल जनरेटर के पंखे में अचानक फंस गए। जिससे उसकी चमड़ी सहित पूरे बाल उखड़ गए। उसे हनुमानगंज के बीकापुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर का कहना है कि गुंजा की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उसे अभी एक सप्ताह तक आईसीयू में रखना होगा।

अस्पताल के संचालक डा. एसएन यादव ने बताया कि घायल गुंजा की हालत खतरे से बाहर है।  जनरेटर मे उसके बाल फंसने से उसके आंख के उपर से चमड़ी उधड़ गई है। उन्होंने बताया कि आपरेशन के बाद अगर चमड़ी जुड़ गई तो ठीक है। नहीं तो एक सप्ताह के बाद ड्राफ्टिंग सर्जरी करनी पड़ेगी। जिसके बाद ठीक होने की संभावना है। घटना के बाद से गुंजा का परिवार बेहद परेशान है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button