अलीगढ़उत्तर प्रदेश

प्रेमिका के परिजनों ने शादी की बात करने के लिए बुलाकर धर्म सिंह को बना दिया अब्दुल रहमान

अलीगढ़ : शादी की बात करने के बहाने प्रेमी को घर बुलाकर उसका खतना करा दिया गया. प्रेमिका के परिजनों ने युवक को नशीला लड्डू खिला दिया. बेहोश होने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया. युवक ने आरोप लगाया कि उससे कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए गए. विरोध करने पर उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है. पीड़ित ने शुक्रवार को पूर्व भाजपा महापौर के साथ एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई.

युवती की भाभी ने खिलाया नशीला लड्डू : मामला हरदुआगंज इलाके का है. यहां का रहने वाला धर्म सिंह गैर समुदाय की एक युवती से प्रेम करता है. प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई. कुछ दिनों पहले उन्होंने शादी की बात करने के बहाने युवक को अपने घर पर बुला लिया. युवक ने आरोप लगाया कि वह प्रेमिका के घर पहुंचा था. उनके घर में कोई कार्यक्रम चल रहा था. इसके बाद प्रेमिका की भाभी आईं. उन्होंने लड्डू खाने के लिए दिया.

विरोध करने पर दर्ज कराया मुकदमा : युवक ने बताया कि लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गया. दो घंटे के बाद होश आया तो पता चला कि उसका खतना किया जा चुका है. प्रेमिका के परिजनों ने धर्म परिवर्तन करा दिया. धर्म सिंह से नाम बदलकर अब्दुल रहमान रख दिया गया. जबरन धर्म परिवर्तन के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए. बाद में विरोध करने पर प्रेमिका के परिजनों पर युवक के ऊपर ही सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया. सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया कि धर्म सिंह ने शिकायती पत्र दिया है. आवेदक के विरुद्ध थाना हरदुआगंज में नौ जून को मुकदमा लिखा गया था. मामले में युवती के बयान हो चुके हैं.

24 मई को हुई थी घटना : युवक ने बताया कि घटना 24 मई में हुई थी. इसके बाद से वह लगातार थानों में दौड़ लगा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. मजबूर होकर वह शुक्रवार को पूर्व भाजपा महापौर शकुंतला भारती के साथ एसएसपी आफिस पहुंचा. पूर्व महापौर ने बताया था कि हम शिकायत यह लेकर आए थे. पीड़ित का दूसरे समुदाय की युवती से अफेयर चल रहा था. युवक के पास इसके सुबूत भी हैं. युवक की सुनवाई के बजाय उल्टा उस पर ही मुकदमा करा दिया गया. प्रशासन की मिलीभगत के कारण सुनवाई नहीं हो रही है. एसएसपी से हमारी वार्ता हुई है, उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button